पत्रकारिता विभाग का स्टूडियो कैंपस से बाहर बनाने पर आपत्ति
नैनीताल, जुलाई 15 -- नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित पत्रकारिता एवं जनसम्पर्क विभाग का स्टूडियो व डिजिटल लैब परिसर से बाहर शिफ्ट करने के प्रयासों पर छात्रों ने कड़ा विरोध जताया है। बुधवार को छात्र आशीष कबडवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर इसे परिसर में ही स्थापित करने की मांग की।कहा कि स्टूडियो व लैब को डीएसबी परिसर से हटाकर प्रशासनिक भवन के आस-पास या अन्यत्र बनाने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर टेंडर जारी किया गया है। टेंडर की जानकारी मिलते ही छात्रों ने ई-मेल के जरिए भी कुलपति को आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में कहा गया कि डीएसबी परिसर ही पत्रकारिता पाठ्यक्रम की व्यावहारिक प्रयोगशाला है। यह भी पढ़ें- डीएसबी में सुविधाओं की मांग को लेकर कुलपति को दिया ज्ञापन सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.