पत्रकारिता में संघर्ष के साथ जिम्मेदारी जरूरी : कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता अब शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव-गांव तक अपनी पहुंच बना चुकी है। उन्होंने इसे सच्ची समाजसेवा बताते हुए कहा कि इसमें संघर्ष और जोखिम दोनों शामिल हैं। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी खबर का महत्व तभी है, जब उसके समाधान की दिशा भी सामने आए। साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब के दौर में खबरों को प्रमाणित कर ही प्रसारित करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने पत्रकारों को समाज का आईना बताते हुए कहा कि वे जनसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.