बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर। वरिष्ठ पत्रकार वीरेश बल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप बदलता गया है। कहा कि आज पत्रकारिता कई चुनौतियों से घिरी हुई है और ऐसे समय में मिशनरी पत्रकारिता की भावना को जीवित रखना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पत्रकारिता के बदलते परिदृष्य पर चिंता जताईपत्रकारिता दिवस का कार्यक्रम शनिवार को उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से जैन धर्मशाला सभागार में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को केवल समाचार लेखन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि निरंतर अध्ययन और ज्ञानवर्धन भी करते रहना चाहिए। एक पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और उसे किसी भी विषय पर तथ्यपूर्ण जानकारी के साथ ...