कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग के हेड डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि तीन वर्षीय बीए-जेएमसी कोर्स में 50 सीट और शुल्क 31,200 रुपये प्रति वर्ष है। दो वर्षीय एमए-जेएमसी में 50 सीट और 41,200 रुपये प्रति वर्ष शुल्क है। एक वर्षीय परास्नातक स्तरीय लेटरल इंट्री में 10 सीट और 42,200 रुपये शुल्क है। दो वर्षीय परास्नातक स्तरीय फिल्ममेकिंग में 30 सीट और 51,200 रुपये प्रति वर्ष शुल्क है। एक वर्षीय पीजीडीजेएमसी में 30 सीट और 42,200 रुपये फीस है। पाठ्यक्रम में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) को भी शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.