बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से 'पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका' विषयक संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डा. निहारिका यदुवंशी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। जनसंचार के इस दौर में महिलाओं की सक्रिय भूमिका है। महिलाओं को इस मुकाम तक पहुंचने में लम्बा संघर्ष करना पड़ा है। आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में महिलाओं ने अपने कौशल से चमक बिखेरी है। डा. विनय कुमार ने कहा कि महिलाएं आज दुनिया का नेतृत्व कर रही है। पत्रकारिता में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से समाज को नई राह दिखा रही है। संगोष्ठी में डा. पुष्पा मिश्रा, डा. प्रियंका सिंह, डा. अजय चौबे, डा. अनुराधा राय, डा. लालविजय सिंह, डा. संदीप यादव, डा. अमर सिंह, डा. पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.