लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर के पत्रकारपुरम मार्केट में होली से पहले नगर निगम द्वारा सड़क खोदकर रास्ता बंद किए जाने से व्यापारियों में नाराजगी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस चौकी के पास और बाजार के अन्य हिस्सों में अचानक सड़क खोद दिए जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। ग्राहकों के न आने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि त्योहार के समय ऐसी निर्माण गतिविधियों को रोका जाए। प्रतिनिधिमंडल में सरदार राजेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, योगेश महेश्वरी और सलिल गुप्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.