हजारीबाग, जून 16 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि तीन माह की गर्भवती पत्नी की हत्या मामले में पति रवि कुमार ठाकुर पिता मनोज ठाकुर को कटकमदाग पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है । इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मृतका करिश्मा कुमारी के भाई रांची जिला के अनगड़ा जोन्हा निवासी राहुल कुमार ठाकुर के शिकायत पर थाना कांड संख्या 105/26 के तहत केस दर्ज कर पति ,सास , ससुर और ननद को नामजद आरोपी बनाया गया है । थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के नामजद आरोपी मृतका के पति रवि ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है । जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है । उन्होंने कहा कि नामजद सभी आरोपी को पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजने की कार्रवाई करेगी । बताया जाता है कि शुक्रव...