किशनगंज, जून 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता गलगलिया थाना क्षेत्र के लंगड़ाडूबा गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा किए जाने के बावजूद उसके समक्ष उपस्थित नहीं होने पर अब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

आरोपी की पहचान इस संबंध में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लंगड़ाडूबा निवासी मु. आलम अपनी पत्नी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त है। घटना के बाद से ही वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

न्यायालय का आदेश पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा कर उसे निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुल...