संवाददाता, जुलाई 27 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रावतपुर के गणेश नगर के रहने वाले एक युवक ने पत्नी व उसके मायके पक्ष के छह लोगों पर स्लो प्वॉइजन देकर उसकी व परिवार की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी चाय और खाने में कथित तौर पर कोई रासायनिक पदार्थ मिलाकर उसे धीरे-धीरे मारने का प्रयास कर रही थी। उसने छह लाख रुपये के जेवर गायब करने, 70 लाख रुपये की मांग करने और रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर रावतपुर पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हिमांशु गुप्ता का विवाह 30 जनवरी 2024 को चकेरी की केडीए कॉलोनी निवासी ज्योति गुप्ता से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पत्नी छोटी-छोटी बातों ...