महोबा, मई 2 -- खरेला, संवाददाता। पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने जहरीले पदार्थ्र का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के पहरेता गांव निवासी 45 वर्षीय दीपू सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह का शव शनिवार को खेत में मिला। बताया जा रहा है कि दीपू सिंह का शुक्रवार को अपनी पत्नी से विवाद हो गया। देवेंद्र सिंह शराब का आदी था जिस कारण घर में विवाद होता था। विवाद के बाद युवक घर से जाने लगा तो पत्नी ने विरोध कर जाने न दिया। यह भी पढ़ें- पत्नी को ससुराल बुलाने गए युवक ने खाया जहर, मौत बाद में शाम को युवक घर से निकल आया और रात में घर न पहुंचा। परिजन रात में खोजबीन करते रहे। शनिवार की सुबह खरेला अतरौली मार्ग में मलखान चौधरी के खेत के पास शव बरामद हुआ। खेत में शराब के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.