रायबरेली, मार्च 31 -- बछरावां। क्षेत्र के टेरा बरौला गांव का रहने वाला औसान 31 वर्ष पुत्र शीतलादीन मंगलवार की दोपहर अपने घर में मौजूद था। पूर्व में हुए पारिवारिक विवाद को लेकर आहत था। इसी बात को लेकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके पिता ने आनन-फानन एम्बुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उक्त युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । उसके पिता ने बताया कि मंगलवार की रात दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिस बात से नाराज होकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई, जिस कारण यह परेशान था और उसके द्वारा यह कदम उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.