पत्नी से हुआ विवाद तो युवक ने फंदा लगा कर ली खुदकुशी
बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। रात में फोन पर पत्नी से युवक का विवाद हुआ और इसके बाद उसने कमरे में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। उसकी पिछले माह ही शादी हुई थी। बीमार होने के कारण वह 15 दिन से मायके में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटौंध थाना क्षेत्र के पहड़िया बजवा डेरा दुरेड़ी गांव निवासी श्याम निषाद ने बताया 31 वर्षीय बेटा अर्जुन निषाद ने रविवार रात कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जबाव नहीं आया। काफी देर बाद दरवाजा तोड़ कर परिजन अंदर पहुंचे और देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया। पिता ने बताया अर्जुन की शादी 25 मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.