हाथरस, नवम्बर 20 -- हाथरस। बुधवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस बात से गुस्साई पत्नी ने ओवरब्रिज की सीढ़ियों की रेलिंग से नीचे छलांग लगाने की कोशिश की। इस दौरान वह कुछ देर के लिए रेलिंग से लटकी रही। मौके पर मौजूद पति और अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित ऊपर खींच लिया। इस घटना के कारण वहां कुछ देर के लिए वाहनों की भीड़ लग गई और हंगामा की स्थिति बन गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बाद में, कुछ लोगों के समझाने-बुझाने पर पति-पत्नी दोनों वहां से चले गए। यह घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीराम मंदिर के पास हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.