उरई, मार्च 10 -- माधौगढ़। रेंडर थाना क्षेत्र के कुसमरा में पत्नी से चल रहे विवाद के बाद पति ने शर्ट का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। गांव के बाहर खेत में शर्ट के सहारे लटका शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुसमरा में 25 वर्षीय विकास कुशवाहा व पत्नी शिल्पी में किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी से नाराज पति सोमवार को घर से निकला और खेत पर खड़े पेड़ पर चढ़ कर शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब खेतों पर काम करने पहुंचे किसानों ने शव को पेड़ पर लटका देख दंग रह गए। सूचना पर सीओ अम्बुज यादव व थानाध्यक्ष अभिनेन्द्र सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतारा और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.