लखनऊ, मार्च 7 -- सआदतगंज में पत्नी से झगड़ा करने के बाद एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कटरा विजन बेग, सआदतगंज निवासी शशांक प्रकाश वर्मा (36) सोने-चांदी के आभूषण का कारीगर था। परिवार में पत्नी पूजा और तीन बच्चे है। मृतक के भाई विशाल ने बताया कि शशांक का अपनी पत्नी से घरेलू बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। जिसके चलते शशांक का परिवार घर के एक हिस्से में अलग रहते है। शुक्रवार को शशांक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शशांक ने सल्फास खा लिया। अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी की वजह घरेलू कलह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.