रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंतनगर थाना क्षेत्र के मेट्रोपोलिस सोसाइटी स्थित एक विला में मंगलवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगा ली। पत्नी की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। वहीं युवक के पत्नी को वीडियो कॉल कर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देने की बात सामने आई है। युवक एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 1 बजकर 16 मिनट पर डायल 112 पर अजरा नाम की महिला ने सूचना दी कि वह अपने पति से विवाद के बाद अपने मायके उत्तर प्रदेश चली गई थी। बताया कि उसके पति ने वीडियो कॉल कर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कही है। इसके बाद से उसका फोन बंद जा रहा है। सूचना पर एसआई अनिल मेहता पुलिस टीम के साथ मेट्रोपोलिस विला, एफ-130 के फर्स्ट फ्लोर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद स...