अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बीमा नगर में मंगलवार की रात युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बीमा नगर निवासी अमित कुमार (30) पुत्र गुरुमीत सिंह चालक था। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। पुलिस के अनुसार अमित किसी युवती से फोन पर बातचीत करता था। इसी बात पर दंपति के बीच कलह होती थी। मंगलवार रात अमित ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे से नीचे आ गई। इसी बीच अमित ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वापस लौटने पर पत्नी ने शव लटका देखा तो शोर मचा दिया। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अमित को फंदे...