पत्नी से विवाद होने पर मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, जून 10 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पत्नी से विवाद होने के बाद मजदूर ने कमरे में पंखे के कुंदे से गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। अलादीपुर निवासी 27 वर्षीय शंभू दयाल पुत्र रामवीर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार देर शाम वह घर पर पहुंचा। पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाने के बाद वह सो गया। उसके बाद शंभू दयाल ने अपने गले में फंदा कसकर पंखे से लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात पत्नी की आंख खुली तो पति का शव पंखे से लटका देखकर चीख निकल गई। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद होने पर मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जानकारी होने पर अन्य परिजन और आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.