फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- थाना जसराना क्षेत्र के गांव कौरारा बुजुर्ग निवासी महिला का गुरुवार को अपने पति से विवाद हो गया। पति से विवाद होने पर दोनों में जमकर कहासुनी हो गई। अचानक पति-पत्नी को पीटने के लिए दौड़ा तो पत्नी ने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। बार-बार कहने के बाद भी पत्नी के बाहर नहीं निकलने पर गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने आग पर कडी मशक्कत के बाद काबू पाया। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया कि पति ने विवाद के दौरान उनको पीटने का प्रयास किया था। खुद को कमरे में बंद करने पर पति ने घर में आग लगा दी। महिला ने एक लाख रुपए के नुकसान होने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने दोनों में समझौता करा दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.