पत्नी से विवाद होने पर टावर पर चढ़ा पति
बरेली, जून 1 -- शीशगढ़। चौकी बंजरिया के गांव बुझिया में पत्नी से विवाद और मायके जाने से नाराज पति मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाया, इसके बाद युवक नीचे उतर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना का विवरण सोमवार को गांव बुझिया निवासी धर्मेंद्र उर्फ बॉबी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया। महिला भाई के साथ अपने मायके बहेड़ी के गांव जाम चली गई। जिससे नाराज होकर धर्मेंद्र टावर पर चढ़ गया। कुछ ग्रामीणों ने युवक के टावर पर चढ़ने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर बंजरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस कार्रवाई पुलिस ने युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.