सिमडेगा, मार्च 9 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रेंगारबहार गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में तंग आकर पति ने अपने ही घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लिया। घटना रविवार के रात की है। मृतक के परिजन सुरेंद्र प्रधान के अनुसार दिलीप गोवा में काम करता था। रविवार को वह अपने घर कुरडेग लौटा था। घर पर किसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ कहा सुनी हुई और उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी घर पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस पहुंची और व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.