झांसी, फरवरी 5 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव लखेसुर में पत्नी से विवाद के बाद 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव लखेसुर निवासी अशोक आदिवासी की शादी 3 साल पहले हुई थी। उनका एक मासूम बेटा भी है। वह अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिनों पहले ही यह लोग गांव आए थे। बीती देर रात दोनों घर पर थे। तभी उनके बीच कोई बातचीत हो गई। तभी वह अंदर के कमरे में गया। वहां उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। आधी रात के बाद जब उसकी कोई आहट नहीं हुई तो परिजनों को शंका हुई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। अशोक का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। फांसी की खबर से आसपा...