कानपुर, मई 4 -- कानपुर। सचेंडी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। सचेंडी रौतेपुर निवासी 40 वर्षीय सर्वेंद्र सिंह वैन चालक था। परिवार में मां अन्नपूर्णा, पत्नी पूजा व दो बच्चे शुभ व भूमि हैं। बड़े भाई गजेंद्र ने बताया कि रविवार रात सर्वेंद्र का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद सोने की बात कहकर कमरे में गए भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें बेसुध देख पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सर्वेंद्र को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। यह भी पढ़ें- गृहकलह के बाद मजदूर ने कीटनाशक पीकर दी जान, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.