पत्नी से विवाद पर युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी
बांदा, जून 14 -- बांदा। पत्नी से हुए विवाद पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के बासी गांव के मजरा कछारपुरवा निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र रमाकांत शनिवार की दोपहर आपने माता पिता और पत्नी के साथ ट्रैक्टर में खाद भरवाता रहा। पिता ट्रैक्टर लेकर खेत चला गया। रमाकांत अपनी पत्नी गायत्री के साथ घर आ गया। किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर रमाकांत ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार की रात मौत हो गई। मौत की खबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.