बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता घरेलू विवाद के मामले में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। सनसनी खेज घटना देख परिजनों ने आनन फानन की आग बुझाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मटौंध थाना व कस्बा निवासी 35 वर्षीय सोनू पुत्र महेश का शनिवार की शाम घरेलू किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। परिजनो ने देखा तो पानी डालकर उसकी आग बुझाई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर देर शाम डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। सोनू के मौसेरे भाई छोटू ने बताया कि पत्नी से विवाद होने पर उसने आग लगा लिया। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार का कहना है कि पत्नी पत्नी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.