फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पत्नी से विवाद होने के बाद बेलदार ने चार वर्षीय बेटे के साथ शंकरपुर पुल से 50 फुट नीचे यमुना में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर परिजन और इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों ने बेलदार को सकुशल निकाल लिया। आगरा से बुलाए गए 15 पीएसी बटालियन के जवानों ने काफी खोजबीन के बाद बेटे का शव निकाला। गांव शंकरपुर निवासी त्रिलोकी पुत्र रमेश चंद्र बेलदारी का काम करता है। छह साल पूर्व उसकी शादी बिहार निवासी काजल के साथ हुई थी। पति और पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता है। मंगलवार देर शाम बेलदारी करने के बाद त्रिलोकी घर पर पहुंचा तो फिर पत्नी से विवाद हो गया। परिजनों ने समझाकर दोनों को शांत करा दिया। बुधवार सुबह छह बजे त्रिलोकी बेलदारी करने के लिए घर से निकल रहा था कि रात की बात क...