मेरठ, अप्रैल 22 -- दिल्ली-दून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित महिला के बंद पड़े खाने के एक ठेले में पारिवारिक विवाद में दामाद ने आग लगा दी। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाने पर दी तहरीर में भराला निवासी पीड़ित विमलेश ने बताया कि सिवाया टोल प्लाजा के पास वह पति के साथ ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। मंगलवार रात्रि में उसका दामाद उसके ठेले पर पहुंचा और बेटे रवि के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की, विरोध करने पर आरोपी दामाद ने जान से मारने की धमकी दी। रात्रि में उसका दामाद वापस ठेले पर आया और ठेले में आग लगा दी। यह भी पढ़ें- मंदिर में महिला से मारपीट और हथियार से हमला ठेले में रखा हजारो रुपये का सामान और लगभग दो हजार रुपये की नकदी जल गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी का पति के साथ कोर्ट में पारिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.