अमरोहा, सितम्बर 29 -- अमरोहा, संवाददाता। पत्नी से विवाद के बीच 35 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। आत्मघाती कदम उठाने वाले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला देहात थाना क्षेत्र के गांव मालीखेड़ा का है। यहां पर किसान जसराम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे सुनील कुमार की शादी गजरौला में हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुनील का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। लेकिन, इस बार उसने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाल दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.