इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। पत्नी से कहासुनी के बाद हार्डवेयर व्यापारी ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद उसने खुद अपनी बहन को फोन कर इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसे ढूंढते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिधूना रोड ऊसराहार निवासी 32 वर्षीय देवेश गुप्ता पुत्र जगदीश चंद्र गुप्ता कस्बे में हार्डवेयर का व्यवसाय करता था। बुधवार सुबह अपनी दुकान पहुंचा। इसी दौरान उसकी पत्नी अंजली से व्हाट्सऐप कॉल पर बातचीत हुई। बड़े भाई राम उर्फ दीपक ने बताया बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे वह काफी आहत हो गया। फोन पर विवाद के बाद देवेश घर पहुंचा और कुछ देर बाद अपनी कार लेकर निकल गया। इस बीच उसने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.