भदोही, अगस्त 26 -- भदोही, संवाददाता। जिले में एक बार फिर यूपी-112 के जवानों ने एक युवक को मौत के मुंह से बाहर निकालने का काम किया। पत्नी से विवाद के बाद कमरे में छत पंखे से रस्सी के सहारे झूल रहे व्यक्ति को दरवाजा तोड़कर जवानों ने नीचे उतार कर समय पर जान बचा ली। सुरियावां नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी तीर्थराज उपाध्याय का पत्नी से किसी बात को लेकर मंगलवार की देर शाम विवाद हुआ था। खुद को कमरे में बंद करके रात को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जानकारी स्वजनों ने पीआरवी-7675 को दिया। कुछ ही मिनटों में 10:20 बजे रात जवानों ने पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर फांसी के फंदे पर झूलने की तैयारी करने वाले युवक को खाट से नीचे उतारा। युवक छत पंखे में रस्सी से सहारे फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था। इलाज को सीएचसी सुरियावां...