वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। शिवपुरवा (सिगरा) के जयप्रकाशनगर स्थित ननिहाल में रहने वाले 25 वर्षीय अरविंद कुमार ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। सिगरा पुलिस के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद वह अवसाद में था। लंका का अरविंद कुमार बचपन से ही ननिहाल में ही रहता था। शादी के बाद भी यहीं रहता था। वह बाइक मैकेनिक था। दोपहर के समय अरविंद कुमार कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन पहुंचे। दरवाजा खोला तो नायलान की रस्सी के सहारे पंखे की कुंडी से अरविंद लटका था। परिजनों के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सिगरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि होली पर पत्नी से अरविंद का किसी बात पर विवाद हुआ था। तभी से पत्नी मायके चली गई थी। आशंका है कि इस तनाव में अरविंद ने यह कदम उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.