गंगापार, मार्च 5 -- बुधवार को दोपहर क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कम्प की स्थिति हो गई, जब पत्नी से झगड़ने के बाद एक युवक ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कम्प मच गया। पास पड़ोस के लोग पहुंच कमरे का दरवाजा तोड़ किसी तरह युवक को फंदे से उतार लिया। इलाज के लिए पास की एक क्लीनिक ले गए। घंटे भर इलाज के बाद हालत में सुधार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...