उरई, जनवरी 29 -- कोंच। कस्बे के मालवीय नगर में बुधवार रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर में 29 वर्षीय रवि वर्मा उर्फ हाथी का अपनी पत्नी से बुधवार की रात को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद रवि मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। बुधवार देर रात के समय उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह के वक्त परिजनों को जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं देखी तो दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला गया, जहां रवि का शव फंदे से लटकता मिला। यह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.