सोनभद्र, मार्च 5 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल ग्राम पंचायत के बौरा टोला में गुरुवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर लिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किरबिल निवासी 30 वर्षीय हीराचंद पुत्र राजकुमार का होली के दिन अपनी पत्नी फूलमती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ होली की शाम बिना बताए घर से कहीं चली गई। पत्नी के जाने के बाद हीराचंद ने अपने ससुराल रासपहरी में घटना की जानकारी दी थी। गुरुवार सुबह फूलमती के पिता जगधारी और भाई पकोड़ीलाल किरबिल गांव पहुंचे और फूलमती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.