कानपुर, जनवरी 24 -- फजलगंज में पत्नी से विवाद के बाद ट्रक बॉडी बनाने वाले कारीगर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मूलरूप से बिहार के जिला गोपालगंज के थाना मोहम्मदपुर ग्राम महारानी उग्रसेन निवासी 35 वर्षीय सुनील शाह ट्रक बॉडी बनाने के कारीगर थे। उनके परिवार में पत्नी संध्या, बेटे रौनक और तीन बेटियां हैं। वह 15 साल से कानपुर के फजलगंज में परिवार के साथ रहते थे। परिजन ने बताया कि सुनील शराब के लती थे। जिस कारण अक्सर उनका पत्नी से विवाद होता था। शुक्रवार रात को वह नशे में घर पहुंचे थे। इसे लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उन्होंने पहली मंजिल में जाकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद के युवक ने आत्महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.