पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में शनिवार देर रात पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रदीप कुमार (30) पुत्र गिरधारी लाल निवासी छठा मिल बीकेटी का निवासी था। वह हजरतगंज स्थित एक पैथोलॉजी में काम करता था। परिवार में पत्नी रितु और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर में ही दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.