बदायूं, अप्रैल 17 -- पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने घेर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की। रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के चकवा गांव का है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय देवेंद्र पुत्र गनपत ने घर में किसी बात पर हुए विवाद के बाद घेर में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देवेंद्र के भाई ने बताया कि उसकी पत्नी से रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद देवेंद्र घर से निकलकर घेर में चला गया। यह भी पढ़ें- विवाहिता की हैंगिंग से हुई मौत सुबह जब परिजन वहां पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को...