पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
गोरखपुर, अगस्त 17 -- झंगहा/बरही, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल गौरी नंबर-एक के मल्लाह टोली में सोमवार सुबह विवाद के बाद एक युवक ने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंगल गौरी नंबर-एक निवासी राहुल निषाद (32) पुत्र रामाश्रय निषाद ने सोमवार सुबह अपने कमरे में पंखे से साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया। घटना के समय उसकी मां किस्मती देवी शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा से लौटने पर उन्होंने राहुल को फंदे से लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने साड़ी काटकर उसे नीचे उतारा। परिजन उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.