पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पेड़ से लगाई फांसी
गुमला, मई 24 -- जारी प्रतिनिधि। जिले के जारी थाना क्षेत्र के सकतार आमगांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय संजू चिक बड़ाइक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब छह बजे संजू शौच के लिए खेत की ओर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर खेत के पास बरगद के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
पत्नी के साथ तनाव परिजनों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व संजू ने हर्रा डिपा गांव की एक युवती को अपने साथ रखा था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे और उनका एक बच्चा भी हुआ था। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। पिछले कुछ समय से दोनों के संबंधों में तनाव चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.