पत्नी से विवाद के बाद युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान
इटावा औरैया, जून 23 -- जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद भोगनीपुर गंग नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक की जान बचाई। फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम सिरसा खास निवासी 35 वर्षीय प्रदीप पुत्र राधेश्याम एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। मंगलवार सुबह पत्नी से कहासुनी होने के बाद वह बलरई स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंचा, जहां उसने शराब का सेवन किया। इसके बाद वह भोगनीपुर गंग नहर पुल पर पहुंचा और अचानक नहर में छलांग लगा दी। उसी समय बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ पुल पर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान युवक को नहर में छलांग लगाते देख थानाध्यक्ष ने हेड कांस्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.