पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, मौत
फतेहपुर, मार्च 28 -- बिंदकी। ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अजमतपुर निवासी रामसागर का 24 वर्षीय पुत्र हिमांशू का विवाह करीब एक माह पूर्व रागिनी से हुआ था। शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इससे आहत होकर हिमांशू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए, जहां उसने देर शाम दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.