इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के तकिया इलाके में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि तकिया ट्रांसपोर्ट के पास रहने वाले 30 वर्षीय जोएव पुत्र रईस का बुधवार शाम पत्नी अलसना से कहासुनी हुई थी। उस समय सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और दोनों को समझाकर शांत कराया था। इसके बाद गुरुवार दोपहर फिर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसमें युवक ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत चिंताजनक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.