पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पूरनपुर। घर में पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने आग बुझा कर युवक की जान बचाई। उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का मंगलवार को पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने आत्महत्या करने के लिए खुद को आग लगा ली। इससे खलबली मच गई। आग लगने से युवक के हाथ झुलस गए। परिजनों ने बमुश्किल आग बुझाई। झुलसे युवक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- महिला झुलसी, ससुरालियों पर जलाने का आरोप कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि पति पत्नी में विवाद के बाद पति ने आग लगाने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिली है। युवक ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.