मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ, कार्यालय संवाददाता। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी से कहासुनी के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।इस्लाम नगर की गली नंबर-31 निवासी सहजाद पुत्र मुन्ना का शुक्रवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई। पुलिस पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सहजाद ने पत्नी के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है।। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि वह पहले भी आत्मदाह का प्रयास कर चुका है। सहजाद करीब 20 से 25 प्रतिशत तक झुलस गया है। बताया गया है कि उसकी यह दूसरी शादी है और उसका एक बच्चा भी है।

हिंद...