मेरठ, अप्रैल 19 -- मोहल्ला छावनी में शनिवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बिना किसी कार्रवाई के युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक युवक शनिवार को अपनी ससुराल पाबली खास गांव गया था। वहां किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह नाराज होकर अपने घर लौट आया। देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को उसके जहर खाने का पता चला। परिजन उसे तुरंत मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी सरधना पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों ...