बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। पत्नी और ससुरालियों से परेशान युवक ने चूहे मार दवा खाकर जान देने की कोशिश की। दवा खाने के बाद युवक खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के मंडी समिति पुलिस चौकी के पास गौरीशंकर मंदिर का है। कोतवाली इलाके के रूपापुर गांव के रहने वाले आलोक 22 वर्ष पुत्र राजेंद्र ने पत्नी व ससुरालियों से तंग आकर चूहे मार दवा खा ली और इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आलोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती आलोक ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.