पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत
पूर्णिया, जुलाई 22 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना क्षेत्र के कोसी शरण देवोत्तर पंचायत अंतर्गत मलिनिया गांव के बाघमारा वार्ड संख्या-4 निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सनोज मंडल पिता पवितर मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 16 जुलाई को सनोज मंडल और उनकी पत्नी सोनी देवी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद सोनी देवी अपने मायके बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथियोंदा गांव चली गईं। बताया जाता है कि बाद में सनोज मंडल भी अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। घटना से आहत होकर वह अपने घर लौट आए। परिजनों के मुताबिक घर लौटने के बाद उन्होंने कथित रूप से फसलों में उपयोग होने वाला कीटनाशक पदार्थ खा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.