इटावा औरैया, मई 8 -- उदी। बढ़पुरा क्षेत्र में मध्यप्रदेश के एक युवक ने पत्नी से किसी बात पर कहासुनी के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए उदी गांव के पास चंबल के बीहड़ों में अपने हाथ की नस काट ली। अधिक खून बहने से घबराए युवक ने खुद ही पुलिस चौकी पहुंचकर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी जान बचाई। मध्यप्रदेश के भिंड के समीर नगर लहार रोड निवासी सूरज सिंह राजावत पुत्र प्रमोद सिंह राजावत पत्नी से कहासुनी होने के बाद घर से बाइक लेकर निकल आया। युवक बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी गांव के पास चंबल के बीहड़ों में पहुंचा, जहां उसने बाइक खड़ी कर ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। कुछ देर बाद अधिक खून बहने से युवक घबरा गया और किसी तरह चंबल पुल बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी पहुंचा। वहां तैनात सिपाही राहुल शर्मा ने युवक की हालत गंभीर देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.