पत्नी से विवाद के बाद मासूम बेटे को लेकर टंकी पर चढ़ा पति; फेंकने की देने लगा धमकी, मच गया हड़कंप
संवाददाता, जून 15 -- हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से विवाद के बाद एक युवक अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक टंकी पर खड़े होकर बच्चे को बार-बार हवा में उछालते हुए नीचे फेंकने की धमकी दे रहा था। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब 45 मिनट तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस के अनुसार सुमेरपुर कस्बा निवासी राजेश कुमार दुबे ने क्षेत्र की रहने वाली आरती से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक दो वर्षीय बेटा है।पति-पत्नी में विवाद चल रहा था पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरती अब अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.