पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने लगाई फांसी
देवरिया, सितम्बर 25 -- भागलपुर,हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले 35 वर्षीय मजदूर ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। वह बिहार का रहने वाला है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर संतोष मांझी (35) पुत्र उपेंद्र मांझी मजदूरी करता था। वह भट्ठे पर बने टीनशेड के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी किसी बात को लेकर पत्नी सुनीता से तू-तू मैं-मैं हो गई। इसके बाद उसने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.